Sunday 18 November 2018

अखबार और चैनल पत्रकारों को नहीं दे रहे हैं पर्याप्त वेतन: न्यायमूर्ति चंद्रमौलि

नई दिल्ली। 52वें राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर के मौके पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चंद्रमौलि कुमार प्रसाद ने कहा कि  मीडिया के सदस्यों के मौलिक अधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन कर रहे है। अखबार और चैनल पत्रकारों को पर्याप्त वेतन नहीं देते।

पत्रकारों को अच्छा जीवन स्तर बनाए रखने के लिए समुचित वेतन चाहिए। श्रमजीवी पत्रकार कानून का पालन कम, उल्लंघन ज्यादा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह समझना बहुत जरूरी है कि पत्रकार एक मनुष्य भी होता है। उसकी सुरक्षा और उसके अधिकारों का सम्मान बहुत आवश्यक है, तभी पत्रकार लोकतंत्र का सार्थक एवं सशक्त चौथा स्तंभ बन सकता है।

No comments:

Post a Comment