Tuesday 12 September 2017

आप भी जानिए भारत के किसी भी अखबार का सर्कुलेशन और पूरा विवरण सिर्फ एक क्लिक पर


भारत सरकार के समाचार पत्रो के पंजीयन कार्यालय नई दिल्ली ने एक जानकारी आर टी आई के जरिए मांगी गई सूचना में मुम्बई के निर्भीक पत्रकार और आर टी आई एक्टिविस्ट शशिकांत सिंह को उपलब्ध कराई है।इस सूचना में समाचार पत्रों के पंजीयन कार्यालय ने बताया है कि कोई भी नागरिक  समाचार पत्रों के पंजीयन कार्यालय की वेबसाइट  www.rni.nic.in पर जाकर रजिस्टर्ड टाइटल पर क्लिक करके किसी भी समाचार पत्र के बारे में पूरी जानकारी ,  उसकी प्रसार संख्या से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही इसी वेबसाइट की   ई फाइलिंग ऑफ एनुअल स्टेटमेंट ऑफ 2016-17 में जाकर एनुअल स्टेटमेंट समिटेड में पूरी जानकारी अखबार के बारे में प्राप्त कर सकता है।10 अगस्त 2017 को यह जानकारी सहायक प्रेस पंजीयक रामकृष्ण पिल्लई नेआर टी आई में दी है।यह जानकारी समाचारपत्र कर्मियों के लिए बहुत ही काम कीहै।आप भी देखिए भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकारी से संबंधित पत्र।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आर टी आई एक्टिविस्ट 
9322411335

No comments:

Post a Comment