Saturday 6 August 2022

मजीठिया पर बड़ी खबरः हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्टेटमैन के साथियों को मिल चुका है आधा भुगतान


साथियों, खबर तो पुरानी है, परंतु सभी के उत्साह बढ़ाने वाली है। क्योंकि हम सभी इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, कि कहीं से कोई खबर मिले कि हमारे किसी साथी को मजीठिया का पैसा मिला है। तो ये इंतजार अब खत्म हो गया है। साथियों स्टेटमैन के जुझारू साथी मजीठिया का आधा भुगतान पा चुके हैं। बाकि आधे के लिए उनका संघर्ष जारी है। ये राशि करीब 49 लाख रुपये है।

स्टेटमैन यूनियन के पदाधिकारी महावीर सिंह के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद ये राशि सभी साथियों को मिल चुकी है। ये राशि उन्हें 2019 में ही प्राप्त हो चुकी है। एक आदेश के बाद इस राशि को कंपनी ने जमा करवाया था। जिसे जारी करने का आदेश दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया था।

मालूम हो कि स्टेटमैन के इन्हीं जुझारू साथियों की वजह से मनिसेना का केंद्र सरकार ने फिर से नोटिफेक्शन किया था। इन्हीं की बदौलत मनिसेना वेजबोर्ड फिर से जीवित हुआ, जिसके लिए इन्होंने लंबी कानूनी ल़ड़ाई ल़ड़ी। यहां एक बात और याद दिलाना चाहते हैं कि हमारे महाराष्ट्र से साथी महेश साकुरे को भी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद उन्हें संस्थान ने फिर से कार्य पर लिया था। महेश साकुरे निचली अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक अपनी ज्वाइनिंग से लेकर अब तक के सारे वेजबोर्ड प्राप्त करने का हक प्राप्त कर चुके हैं। 

महावीर सिंह का मोबाइल नंबर 9968275311 है। यदि किसी साथी ने देश के किसी भी कोने में मनिसेना की रिकवरी में विजयश्री प्राप्त की हो तो वे महावीर सिंह से संपर्क कर उसकी जानकारी देने का कष्ट करें।

No comments:

Post a Comment