Friday 20 December 2019

पत्रकार शशिकांत सिंह को पितृ शोक

मुम्बई के यशोभूमि हिंदी दैनिक के उपसंपादक शशिकांत सिंह के पिता रामलोचन सिंह का आज शुक्रवार को  वाराणसी  के शास्त्रीनगर, सिगरा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 87 साल के थे। रामलोचन सिंह मुम्बई के  भांडुप स्थित सिएट टायर कंपनी में लंबे समय तक मजदूर यूनियन के लीडर थे। और वे समाजसेवी भी थे। वे मूलतः चंदौली के धानापुर के अमरा ग्रांम के रहने वाले थे। वे अपने पीछे पत्नी गुलबास देवी, बेटी शशिकला सिंह, नंदा सिंह, बेटे शशिकांत सिंह, शिवाकांत सिंह, भतीजे कन्हैया सिंह, दरोगा सिंह, पदपंकज सिंह, सुधीर सिंह और नाती शशांक सिंह, चंचल सिंह, संतोष सिंह, सुशील सिंह, बहू इंदु सिंह, रेखा सिंह, नातिन सुमन सिंह, निष्ठा सिंह, सिमरन सिंह  दामाद एसपी सिंह और चंद्रजीत सिंह आदि सहित भरा पूरा परिवार  छोड़ गए हैं। उनके निधन पर मुम्बई और वाराणसी के पत्रकारों में शोक की लहर है।

No comments:

Post a Comment