Sunday, 26 April 2020

दैनिक जागरण हल्द्वानी ने हाय ये क्या कर डाला!


- जिन्दा आदमी को दो कॉलम खबर में मार डाला
- तनाव में ऐसी खबर न लिखो भाई

दैनिक जागरण के 26 अप्रैल के हल्द्वानी से प्रकाशित अल्मोड़ा संस्करण में पेज नम्बर 3 पर बागेश्वर से एक खबर छपी है- ‘कोरोना के डर व आर्थिक तंगी से हुआ हार्ट अटैक’। इस खबर के लास्ट में व्यक्ति का निधन बता दिया गया है। यह व्यक्ति अभी जिंदा है। इस खबर में बीमार व्यक्ति नवीन सिंह की तस्वीर भी लगाई गई है। सच्चाई ये है कि नवीन को हार्ट अटैक आया जरूर पर समय रहते इलाज मिलने से अब सुरक्षित है।

दरअसल, कोरोना की वजह से सब मीडियाकर्मी तनाव में जी रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि रिपोर्टर से गलती हुई हो, लेकिन किसी को मारने की इतनी जल्दी क्यों है भाई। ये भी हो सकता है कि न्यूज दो कॉलम में बैलेंस करने के लिए सब एडिटर ने लास्ट में लाइन जोड़ दी कि नवीन को हार्ट अटैक आया और वो मर गया।

संपादक महोदय, अब खबर का खंडन छाप देना। भूल-चूक-लेनी-देनी।

[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

दैनिक जागरण अखबार के मालिकों की हठधर्मिता की वजह से शहर के पत्रकार, कोरोना के घेरे में


जागरण दफ्तर को सील किया जाए
जागरण के मालिकों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की मांग
प्रेस क्लब के बाहर उपवास का दिया नोटिस/ ज्ञापन

कानपुर (प्रेस विज्ञप्ति)। शहर के नंबर 3 अखबार दैनिक जागरण (हिंदुस्तान नंबर वन व अमर उजाला नंबर 2) की वजह से शहर के सभी कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार और मीडिया कर्मी जानलेवा करोना वायरस के घेरे में आ गए हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब दैनिक जागरण के एक स्थानीय संवाददाता में करोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए, उन्हें खांसी आ रही थी। जागरण के पत्रकार भाइयों ने उन्हें मजबूर किया कि वे जांच कराएं। उन्होंने जांच कराई,जांच रिपोर्ट आई तो सब के सब आश्चर्यचकित रह गए क्योंकि वह संवाददाता करोना + पाया गया। दैनिक जागरण में बिना किसी शारीरिक दूरी (विदाउट social distance) के काम करवाया जा रहा है, पहले घर से रिपोर्टिंग का काम हो रहा था, मगर स्टाफ को मजबूर किया गया कि आफिस में आकर काम करो।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से स्पष्ट कहा था कि अपने-अपने जिलों में करोना संभावित इलाके पहचाने और उन्हें हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने तत्काल सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को आदेश जारी किया कि अपने-अपने राज्यों में हॉटस्पॉट बनाएं और उन्हें सील करें। कानपुर नगर के जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने कानपुर में हॉटस्पॉट बनाए और उन्हें सील भी कर दिया।

हॉटस्पॉट का पूरे शहर के लोगों ने ईमानदारी से पालन किया मगर दैनिक जागरण ने उल्लंघन करवाया। कोरोना + पाया गया संवाददाता हॉटस्पॉट में रहते थे उन्हें मजबूर किया गया कि वह ऑफिस आकर खबर बनाएं, जबकि इससे पहले सभी पत्रकार अपने अपने घरों से समाचार बना रहे थे, लेकिन दैनिक जागरण के निदेशक संदीप गुप्ता ने अपना फरमान जारी कर कहा कि सभी लोग ऑफिस से अपना काम करें, इसी के अनुपालन में उस संवाददाता को ऑफिस आना पड़ा और उसकी वजह से आज दैनिक जागरण के समस्त स्टाफ में दहशत है वे सब बारूद के ढेर पर बैठे हुए हैं। और बहुत से पत्रकार भाई छुट्टी के लिए प्रयासरत हैं और कई जान हथेली में लेकर काम करने के लिए मजबूर है। मेरी जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार से मांग है कि वह तत्काल दैनिक जागरण के मुख्यालय को सील करें और वहां के परिसर को सैनिटाइज किया जाए।

देश में इस तरह के कई मामले सामने आए है और प्रशासन ने मालिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर उनके प्रतिष्ठान सील कर दिए गए है। शासन से मेरी मांग है कि करोना कि कवरेज कर रहे पत्रकारों का 50 लाख रुपये का बीमा किया जाए। पत्रकार भाइयों से भी मेरी अपील है कि वे कोरोना से बचते हुए काम करें। हाल ही में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने भी इस आशय की अपील की है। प्रेस काउंसिल आफ इंडिया व सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भी मार्ग दर्शन दिया है। अतः पत्रकार हित में दैनिक जागरण ऑफिस को हॉटस्पॉट घोषित कर तत्काल सील किया जाए और दैनिक जागरण के चेयरमैन महेंद्र मोहन, संपादक संजय गुप्ता और निदेशक संदीप गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो मैं कानपुर प्रेस क्लब के बाहर सामाजिक दूरी व लॉकडाउन का पालन करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठूंगा। इस आशय का ज्ञापन/ सूचना श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, श्रीमान आयुक्त महोदय, श्रीमान मुख्य सचिव, श्रीमान केंद्रीय गृह सचिव को भेज दिया है। यदि मेरे ऊपर कोई भी हमला या कार्रवाई होती है तो उसकी पूर्णता जिम्मेदारी जागरण समूह एवं प्रशासन की होगी। यदि मुझे करोना होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी

शुक्रिया 
आपका नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर
महामंत्री श्याम मिश्रा 
पूर्व विधायक 
स्मारक सेवा संस्थान कानपुर 
महानगर .94 55 650 460

Saturday, 25 April 2020

कोरोना: प्रेस क्लब शिमला ने की मीडियाकर्मियों के लिए 50 लाख के बीमे की मांग


शिमला, 25 अप्रैल। प्रेस क्लब शिमला ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कोरोना संक्रमण के बीच काम करने वाले हिमाचल प्रदेश के मीडिया कर्मियों का 50 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कराने की मांग की है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज (हैडली) के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री से उनके आवास ओकओवर में मिले और ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब की इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना के खिलाफ जंग में मीडिया कर्मी एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। मीडिया ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए आम जनता को इस जंग की सही जानकारी मिल पा रही है।

आपदा की इस घड़ी में मीडिया कर्मी अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर पल-पल की सुचनाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में मीडिया कर्मियों को 50 लाख रूपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा राज्य सरकार के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाए। ताकि मीडिया कर्मी देश व राज्य की जनता के लिए निश्चिंत होकर अपनी सेवाएं दे सकें।

प्रेस क्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल हैडली ने बताया कि ज्ञापन में बीमा के साथ-साथ मीडिया कर्मियों के कोरोनो टेस्ट करवाने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

उत्तराखंड के पत्रकार तंगी में तो करें हमसे संपर्क


- जो भी मदद संभव होगी, हम करेंगे प्रयास साथी
- उत्तरजन टुडे और महिला उत्तरजन की एक पहल
- साथियों का नाम ताउम्र गुप्त रखा जाएगा

साथियों,
कोरोना संकट और मंदी के इस दौर में हम सबको एकजुट होने की जरूरत है। पहल उत्तरजन टुडे परिवार कर रहा है। प्रदेश भर के पत्रकारों को यदि किसी तरह की समस्या आर्थिक मसलन राशन, इलाज और दवाओं की है तो आप निसंकोच हमसे बात कर सकते हैं। हमारा प्रयास होगा कि हम आपके कुछ काम आ सकें।

यह अहम बात है कि मीडिया के साथी दूसरों का दुख बांटते हैं, लेकिन स्वाभिमानी होने के कारण वो अपनी समस्या दूसरों को नहीं बताते हैं। ऐसे समय में उत्तरजन टुडे परिवार ने तय किया है कि शायद हम अपने साथियों की कुछ मदद कर सकें।

हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी जरूरतमंद साथी का नाम जीवन में कभी उजागर नहीं किया जाएगा। ये बात केवल उत्तरजन टुडे परिवार तक ही सीमित रहेगी।

आप हमसे इन नम्बरों पर 9411326181, 8267006008 और 9410960088, रुद्रप्रयाग में 9897248163 पर संपर्क कर सकते हैं।

[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

Thursday, 23 April 2020

मत बांधों कारपोरेट पत्रकारों से इतनी उम्मीदें!


- अर्नब, सुधीर, रवीश, राजदीप सब बाजार का हिस्सा हैं
- अब कारपोरेट जर्नलिज्म का जमाना है मिशनरी नहीं

रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी और अर्नब पर कथित हमले के विवादों के बीच मैं आपको ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ के वार्षिक विश्लेषण की जानकारी दे दूं। इस विश्लेषण के अनुसार वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 180 देशों के समूह में भारत 142वें नंबर पर है, जबकि पिछले साल भारत 140वें स्थान पर था। यानि की भारत में प्रेस की स्वतंत्रता बहुत खतरे में है। पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं। प्रेस पर भारी दबाव है। मोदी सरकार प्रथम और मोदी सरकार दो के दौरान लैंग्वेज प्रेस दम तोड़ चुकी है। देश के बड़े-बड़े मीडिया घराने भारी दबाव में हैं। पत्रकारों पर अंधाधुंध केस दर्ज किए जा रहे हैं। पत्रकारों पर खूब हमले हो रहे हैं। 2018 तक तो भारत में दर्जनों पत्रकारों की हत्याएं भी हुई।

मंदी आते ही सबसे पहले मीडिया ने ही पत्रकारों को निकालना शुरू कर दिया। अरबों रुपये कमाने वाले मीडिया घराने सबसे पहले गरीब पत्रकारों की छंटनी करता है। लाभ की स्थिति में भी उन्हें क्या मिलता है? हां, सही है कि लाख रुपये महीना पगार वाले पत्रकारों की लंबी फौज है। लेकिन हजारों पत्रकार ऐसे भी हैं जो महानगरीय पत्रकारिता के तमाम जोखिमों के बावजूद 25-30 हजार रुपये ही कमाते हैं। जैसे ही मीडिया घरानों की आय कम होती है, सबसे पहले गाज इन्हीं छोटे पत्रकारों पर गिरती है। यानि जो फील्ड में होते हैं।

जनता एक पत्रकार को देती क्या है? खबर अच्छी लिखो तो उसका जिक्र नहीं, विरोध में लिखो तो आरोप कि मीडिया बिका हुआ है। जबकि सच्चाई यह है कि इस देश में सबसे सस्ता पत्रकार है, जिसको एक कप चाय पिलाकर आप आधे-एक घंटे तक अपनी व्यथा कह सकते हो, जिस व्यथा को आपका बेटा या पत्नी भी सुनने के लिए तैयार नहीं है। आज तक मैंने अपने दो दशक से भी अधिक पत्रकारिता के करियर में नहीं सुना कि जनता ने कभी पत्रकारों के हित में आंदोलन किया हो या जोरदार आवाज उठाई हो? विडम्बना है कि जब पत्रकारों को रोज निकाला जा रहा हो, तब भी समाज का हर वर्ग उनके पास भूख, गरीबी, समस्या लेकर जा रहा है, लेकिन कोई पत्रकार से नहीं पूछता कि भाई तुम्हें भी कोई दुख है क्या? क्या पत्रकार का परिवार नहीं है, क्या उसकी समस्या नहीं हैं। निष्पक्षता और जनपक्षधरता की सारी उम्मीदें हम पत्रकारों से ही क्यों?

पत्रकारों और मीडिया घरानों की मजबूरी को इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि जो विरोध में गया तो उसके विज्ञापन बंद। उस पर मौका मिलते ही केस दर्ज कर दिया जाए या फिर उस पर हमले कर दो, या मार डालो। डर या दबाव क्या होता है, इसे सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जस्टिस और मौजूदा राज्यसभा सदस्य से पूछा जा सकता है। डर तो डर होता है जनाब। पत्रकार इससे अछूते कैसे? मोदी शासन में कई दिग्गज पत्रकारों जिनकी बहुत फेहरिस्त है, उनको किसी कोने में बिठा दिया गया। कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद पत्रकारों का क्या हाल हुआ? सुप्रीम कोर्ट न होता तो वहां प्रेस के नाम पर सबकुछ खत्म हो गया होता।

दरअसल अर्नब गोस्वामी, सुधीर या रवीश या राजदीप जैसे दिग्गज पत्रकारों से लेकर मुझ जैसे छोटे पत्रकार तक बाजार का एक हिस्सा हैं। बाजार पर जिसका कब्जा, हम उसके गुलाम। वैसे भी पत्रकारिता अब ऐसा एक पेशा है, मिशन नहीं। जो बाजार में बना है, उसकी तूती बोलती है और बाजार से गायब, तो उसको कोई नहीं पूछता। एक पत्रकार यदि एक संस्थान को छोड़ता है तो उसके साथी पत्रकार ही बाजार में बात फैलाते हैं निकाल दिया गया। यानि आपकी कुर्सी है तो पत्रकार हो। नाशुक्रा पेशा है। यही कारण है कि बाजार में बने रहने के लिए दीपक चौरसिया को कहना पड़ता है कि मोदी जी आप थकते नहीं हो क्या? अर्नब को दो भारी-भरकम चैनल चलाने के लिए सोनिया और राहुल को अनावश्यक टारगेट करना पड़ता है और सुधीर और अंजना को मोदी चालीसा पढ़ना पड़ता है तो बाजार में इन्हें टक्कर देने के लिए रवीश को सरकार पर प्रहार करने पड़ते हैं। हम सब बाजार का हिस्सा हैं, इसलिए हमारी व्यथा को समझिए और हमेशा यह उम्मीद मत कीजिए कि हम निष्पक्ष पत्रकारिता करें और आप अपना नफा-नुकसान आंक कर काम करें।

[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

IFWJ Condemns Physical Assault on Arnab Goswami



New Delhi, 23 April. Indian Federation of Working Journalists (IFWJ) has strongly condemned the attack on well-known journalist Arnab Goswami in Mumbai last midnight. Goswami has earned the reputation of being an acerbic and outspoken journalist. One can agree or disagree with him, but no one can ignore him. He is credited to have coined many new words in Indian journalism like ‘tukde tukde gang’ and ‘Lutyens’ Media’.

He has the unique capacity to simultaneously take on many persons in the window of his channel. He has emerged as a brand of journalism as he never feels shorts of words in speaking spade a spade. It is because of these reasons that he is loved and loathed with the same intensity by those who like and dislike him.

In a statement, the IFWJ Secretary-General Parmanand Pandey has demanded that Maharashtra government must thoroughly probe into the incident so as to bring the culprits to book. Attack on Goswami, or for that matter on any journalists, is intolerable as it amounts to an attack on the freedom of speech and expression, which must be resisted by every section of the
society with all its might and main.

Wednesday, 22 April 2020

कोरोना से जंग: लॉकडाउन के शिकार मीडियाकर्मियों की आवाज कौन उठाएगा?


भारत के कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार ने जब 25 करोड़ दान देने का एलान किया तो तुमने उन्हें सदी का सबसे बड़ा दानदाता घोषित किया।

सिल्वर स्क्रीन के दबंग और बॉक्स ऑफिस के सुल्तान सलमान खान ने जब फिल्मनगरी के दिहाड़ी मजदूरों का पेट भरने की घोषणा की तो तुम्हारे शब्दों में सलमान से बड़ा कोई दलायु, कृपालु नहीं था।

और जब कsssकsssकsssकsssकिंग यानि शाहरुख खान ने अपने ऑफिस को 14 दिनों के एकांतवासियों के लिए क्वारंटिन भवन बना दिया... तो तुम्हारे शब्दों में उसकी महिमा और भी शोभायमान हो गई।

अमिताभ बच्चन की वीआर फैमिली के सदस्य बनने में भी तुम्हीं सबसे आगे थे।

उद्योगपतियों की दानराशियों के आकर्षक ग्राफिक्स से लेकर, उनके ट्विट, वीडियो संदेश के बॉक्स आइटम बनाने में अपनी कल्पनाशीलता और ऊर्जा का उपयोग करने में तुमने ही सबसे अधिक पसीने बहाये।

इसके बावजूद तुम बेगाने की शादी के अब्दुल्ला दीवाने नहीं थे।

क्योंकि तुम्हारी ड्यूटी थी, जैसे कि सीमा पर सैनिक, अस्पताल में डॉक्टर, चौराहे पर खाकीवर्दी या कि घर घर सिलेंडर और हरी सब्जियां पहुंचाने वालों ने रोजमर्रा की जिंदगी और ज़िद नहीं छोड़ी थी।

इतना ही नहीं, अपने-अपने गांव, घर जाने के उतावले हुए सड़कों पर पैदल रेंगने वाले दिहाड़ी मिल्खा सिंहों के हुजूम को भी तुमने सदी का सबसे रिच विजुअल समझा और उसे कभी लाइव काटा तो कभी म्यूजिक के साथ मोंटाज में सजाया तो कभी उस पर राष्ट्रीय बहसें कर लीं और तब तक लूप में घुमाता रहे जब तक कि उसके बारे में सत्ताधारियों के अनमोल वचन नहीं आ गए।

यकीन मानिये उतने पर भी तुम बेगाने की शादी में अब्दुल्ला दीवाने नहीं थे।

क्योंकि तुम्हारी कलम को खून के आंसू बहाने की लत है। तुम्हारे कलेजे को चट्टानी काया बनने का बड़ा शौक है। तुम्हारी फितरत को संवेदना से एकतरफा मोहब्बत करने की आदत है।

याद करो तुमने ही चलाया न इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है- प्रधानमंत्री ने कारोबारी जगत के स्वामियों से अपील की है कि कोरोना संकट को देखते हुए किसी कर्मचारी की सैलरी ना काटे। तुमने ही इसे सत्तर साल का सबसे संवेदनशील बयान बताया था न! स्क्रीन पर दनादन चलाया था न! और तो और जब प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के चलते किसी भी कर्मचारी की नौकरी ना जाए तो तुमने ही इसे सदी का सबसे मसीहाई स्टेटमेंट कहा था न! और सबके सब लट्टू हो गए थे। उत्साह इतना कि नौ मिनट के बदले नब्बे मिनट तक दीया जलाते रहे। जोश इतना कि ताली, थाली तो क्या बंदूक, पिस्तौल सब चलाने लगे। लेकिन क्या कभी फॉलोअप किया कि प्रधानमंत्री के बयान और अपील का किस किस बिजनेस घराने ने पालन किया?

क्या कभी इस मुद्दे पर बहस कराई कि जब प्रधानमंत्री समाज में सभी को मिलकर रहने की अपील करते हैं तो लोगों पर उसका असर क्यों नहीं होता है?

क्यों तमाशा वाले बयान को भक्त जल्दी लपक लेते हैं और उनके सामाजिक सन्देश को गोल कर देते हैं। क्या कभी इस मुद्दे पर मेहमानों से बयानबाजी करवाई कि ताली, थाली के बदले बंदूक क्यों चलाई गई? क्या कभी इस सवाल की प्लेट को स्क्रीन पर फायर किया कि सरकार और रिजर्व बैंक के राहत एलान के बावजूद उद्योग, कारखाने के मालिक अपने-अपने कर्मचारियों की सुध क्यों नहीं ले रहे? क्यों कर्मचारियों की नौकरियां जा रही हैं? क्यों मालिक कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं?

मैं जानता हूं इन सवालों को आप नहीं उठाएंगे। आप यह भी नहीं पूछेंगे कि जिस वक्त प्रधानसेवक लिट्टी चोखा खा रहे थे और जब उसकी तस्वीर न्यूज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में अवतारी पुरुष की तरह छाई हुई थी उस वक्त कोरोना दुनिया में कितनी दहशत मचा रहा था और अपने देश में उससे बचाव के लिए क्या-क्या किया जा रहा था? आप कम से कम यह भी नहीं लिखेंगे कि होली से पहले ही देश में एक दिन का जनता कर्फ्यू क्यों नहीं लग जाना चाहिए था? और तो और यह कि जनता कर्फ्यू के एक दिन बाद ही संपूर्ण लॉकडाउन क्यों हो गया...? जब लॉकडाउन करना ही था तो जनता कर्फ्यू क्यों? आप के पास यह सवाल भी नहीं होगा कि ताली, थाली बजाने और दीया जलाने से देश को क्या मिला? जबकि आप इस तरह के सवालों पर पहले खूब बहसें करते रहे हैं। इन अपीलों के बाद सिवाय अनुशासनहीनता की तस्वीरों के क्या देखने को मिला? इन आयोजनों में दिखी अनुशासनहीनता की तस्वीरों को आप किस पंथ या संप्रदाय से जोड़ेंगे? आप ये सब नहीं पूछेंगे क्योंकि जेनुइन सवाल को इन दिनों सरकार विरोधी माना जाता है। और सरकार विरोधी छवि होने पर दर्शक और पाठक कम होते हैं और विज्ञापन गिरने का खतरा बढ़ता है।

खैर छोड़िये...। ये सवाल शायद छोटा मुंह बड़ी बात हो।

लेकिन चलिए अपने बारे में या अपने हित को लेकर खुद से ही सवाल पूछ लीजिए।

मीडिया जगत पढ़ा लिखा तबका है, इसलिए यहां दिहाड़ी मजदूर शब्द का इस्तेमाल शायद बहुत से लोगों को अच्छा न लगे उनके लिए चलिए ठेका कर्मचारी कह लेते हैं। कोरोना के बाद हजारों की संख्या में पत्रकार बंधु घर से काम कर रहे हैं। लेकिन जो बेरोजगार हैं, किसी संस्थान से संबद्ध नहीं हैं... क्या फिल्म इंडस्ट्री की तरह किसी संगठन या नामचीन हस्ती ने उनकी मदद के लिए एलान किया? जिस सरकार की योजनाओं और बयानों पर जान न्योछावर करते रहे उस सरकार की तरफ से किसी योजना या पैकेज का ऐलान हुआ? कितने बेरोजगार या फ्रीलांस पत्रकारों को मदद मिली? है कोई संख्या? शायद नहीं।

अपने रिसर्च विभाग को इस काम में लगाइए। जब तक कोई आंकड़ा निकले तब तक यह विचार कर लीजिए कि इस खबर को चलाएगा या छापेगा कौन?

सोशल मीडिया पर भी लिखेंगे तो लोग आप ही को हिकारत की नजरों से देखेंगे और दया भावना में कहेंगे - कितना गिरा हुआ है? लेकिन जो उठे हुए हैं...

चलिये उन्हीं के बारे में बात कर लेते हैं। मीडिया ने ही प्रधानमंत्री के उस बयान को प्रमुखता से चलाया न कि उन्होंने कारोबारी जगत से कहा है कि किसी की नौकरी न जाए! लेकिन अब कोरोना और ल़ॉकडाउन के चलते कई मीडिया हाउसों में छंटनी और बंदी का जो हाल है, उसके बारे में क्या किसी ने सोचा या सवाल उठाया...?

शायद इसकी इसलिए जरूरत नहीं, क्योंकि मेंढ़क खुद को बड़े बुद्धिमान समझते हैं और उन्हें तराजू पर एकजुट रखा नहीं जा सकता।

-एक मीडियाकर्मी