Tuesday, 2 May 2017

जस्टिस मजीठिया वेजबोर्ड मामले में अवमानना पर सुनवाई आज



देश भर के प्रिंट मीडिया कर्मियों के वेतन और एरियर तथा प्रमोशन से जुड़े जस्टिस मजीठिया व़ेजबोर्ड मामले में अखबार मालिकों द्वारा किए गए सुप्रीमकोर्ट के आदेश की अवमानना मामले पर आज बुधवार 3 मई 2017 को माननीय सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई कोर्ट नंबर चार में आयटम नंबर नौ के तहत होगी। इस सुनवाई को लेकर देश भर के प्रिंट मीडियाकर्मियों की नजर सुप्रीमकोर्ट के फैसले पर होगी। इस सुनवाई को लेकर अखबार मालिकों के चेहरे पर अभी से हवाईयां उड़ने लगी हैं। मीडियाकर्मियों की तरफ से इस मामले में बुधवार को एडवोकेट प्रशांत भूषण, वरिष्‍ठ व़कील कोलिन गोंसाल्विस, चर्चित एडवोकेट उमेश शर्मा और परमानंद पांडे आदि अपना पक्ष रखेंगे। आपको बता दें कि अगर अखबार मालिकों के खिलाफ अवमानना का मामला साबित हो गया तो उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा और मीडियाकर्मियों को उनका बकाया एरियर भी ब्याज के साथ देना पड़ेगा। साथ ही वेतन वृद्धि भी करनी पड़ेगी। इस सुनवाई के लिए देश भर के प्रिंट मीडिया के पत्रकार नई दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं।  

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टीविस्ट
9322411335

इन्‍हें भी पढ़े-

पत्रकारों की वेतन वृद्धि के लिए लोकसभा में की गई वेजबोर्ड के गठन की मांग

http://patrakarkiawaaz.blogspot.in/2017/03/blog-post_41.html


'मीडिया' में 'मीडिया' के ब्लैक आउट का दौर

http://patrakarkiawaaz.blogspot.in/2017/03/blog-post_25.html

 

लोकसभा में फिर उठी मजीठिया की मांग

http://patrakarkiawaaz.blogspot.in/2017/03/blog-post_59.html

 

शरद यादव का राज्यसभा में मजीठिया और मीडिया पर दिया गया बयान अखबारों ने नहीं किया प्रकाशित

http://patrakarkiawaaz.blogspot.in/2017/03/blog-post_48.html

 

‘ईयर ऑफ विक्टिम्‍स’ और मजीठिया मामले में इंसाफ की आस

http://patrakarkiawaaz.blogspot.in/2017/03/blog-post_23.html

 

पत्रकारिता छोड़कर सब धंधे कर रहे मीडिया मालिक, लागू हो मजीठिया सिफारिशें

http://patrakarkiawaaz.blogspot.in/2017/03/blog-post_7.html

 

 

लोकसभा में गूंजा मजीठिया वेजबोर्ड

http://patrakarkiawaaz.blogspot.in/2017/03/blog-post_22.html





#MajithiaWageBoardsSalary, MajithiaWageBoardsSalary, Majithia Wage Boards Salary


No comments:

Post a Comment